उत्तर प्रदेश
ध्रुव क्लासेज़ के निदेशक ने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल IIT या NEET में चयन नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों का निर्माण करना है।

उत्तर प्रदेश/ ग्रेटर नोएडा

17 जनवरी 2026
IIT-JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली शिक्षण संस्था ध्रुव क्लासेज़ ने शिक्षा को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़ने के उद्देश्य से एक शैक्षणिक-पर्यावरणीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम Jaypee Public School, Greater Noida में आयोजित हुआ, जिसमें 50 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री कलराज मिश्र, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, ने कहा कि यदि पर्यावरण संरक्षण की सोच बचपन से शिक्षा का हिस्सा बने, तो आने वाली पीढ़ी अधिक जिम्मेदार नागरिक बनेगी। उन्होंने इस पहल को समय की आवश्यकता बताया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. के. भारती ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना भी इसका उद्देश्य होना चाहिए।
IAS शैलेंद्र कुमार भाटिया ने कहा कि नीतियों की सफलता समाज और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी पर निर्भर करती है तथा पर्यावरण संरक्षण में छात्रों की भूमिका दीर्घकालिक समाधान प्रदान कर सकती है।
Lohum के वाइस प्रेसिडेंट श्री चेतन जैन ने बैटरी रीसाइक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि तकनीक और जागरूकता के माध्यम से ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान संभव है।
Affinity Sky के प्रतिनिधियों ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा-उद्योग सहयोग और प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग की आवश्यकता पर जोर दिया साथ ही बच्चों को कैसे विदेशों में भी जाकर भारत का परचम लहराना है इसपर भी मार्गदर्शन किया ।

ध्रुव क्लासेज़ के निदेशक ने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल IIT या NEET में चयन नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों का निर्माण करना है।
Jaypee Public School की प्रधानाचार्या मीता भांडुला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यालयों को शिक्षा की नई दिशा प्रदान करते हैं और इसका सीधा लाभ शिक्षार्थियों और समाज को पहुंचता है और वो राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
कार्यक्रम के अंत में भविष्य में भी इसी प्रकार के शैक्षणिक एवं पर्यावरणीय आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

-
देश3 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश3 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड3 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
दिल्ली3 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
पंजाब3 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
देश3 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश3 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश3 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



