मध्य प्रदेश
पन्ना की धरती ने फिर उगला ‘रत्न’: 6.54 कैरेट के हीरे ने बदली महिला की तकदीर, कीमत 12 लाख से अधिक
देशभर में अपनी हीरा संपदा के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले की धरती ने एक बार फिर अपनी अनमोल चमक बिखेरी है। जिले के जरुआपुर क्षेत्र स्थित उथली हीरा खदान से 6.54 कैरेट का उज्ज्वल श्रेणी का बहुमूल्य हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिससे खदान संचालक महिला की किस्मत चमकने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
महिला ने मार्च में ली थी खदान
जानकारी के अनुसार, यह कीमती हीरा मीरा सिंह नामक महिला को मिला है। उन्होंने मार्च माह में खदान का पट्टा लिया था और तब से लगातार खनन कार्य में जुटी थीं। कई महीनों की मेहनत के बाद आखिरकार उन्हें यह बहुमूल्य हीरा प्राप्त हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
हीरे की होगी नीलामी
सूत्रों के मुताबिक, हीरे को नियमानुसार पन्ना हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इसकी जानकारी सीमित स्तर पर रखी गई और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामला सामने आया। अब इस हीरे को आगामी नीलामी में शामिल किया जाएगा।
हीरा नीलामी के बाद प्राप्त राशि में से शासन द्वारा निर्धारित रॉयल्टी और अन्य शुल्क काटे जाएंगे, जबकि शेष रकम हीरा धारक मीरा सिंह को प्रदान की जाएगी। यदि नीलामी में अपेक्षा से अधिक बोली लगती है तो उन्हें अनुमानित कीमत से कहीं अधिक राशि भी मिल सकती है।
रत्नगर्भा है पन्ना की धरती
गौरतलब है कि पन्ना की खदानों से समय-समय पर मिलने वाले बहुमूल्य हीरे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति बदल चुके हैं। एक बार फिर 6.54 कैरेट के इस चमकदार हीरे ने यह साबित कर दिया है कि पन्ना की धरती आज भी किस्मत बदलने की क्षमता रखती है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



