मध्य प्रदेश
‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओ…’ ग्वालियर में पति की पुलिस से गुहार, बोला- शादी के 11 दिन बाद जेवर चुराकर भागी, अब 5 लाख मांग रही
ग्वालियर के बिजौली इलाके में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर पुलिस से बचाने की गुहार लगाई है। उसका कहना है- शादी के 11 दिनों बाद ही वह उसे छोड़कर चली गई थी। शादी में जेवर चोरी करवा दिए। अब वह वापस नहीं आ रही और पांच लाख रुपये भी मांग रही है। वह बार-बार कहती है, अगर रुपये नहीं दिए तो झूठे केस लगवाकर जेल भिजवा देगी।
पुलिस ने इस मामले में युवक से शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने महिला को बुलाने के लिए उसके मोबाइल पर कॉल किए, लेकिन बात नहीं हो पाई। पति का आरोप है कि वह बंदूक, पिस्टल दिखाकर डराती है।
यह है मामला
बिजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुगलपुरा गांव में रहने वाले राहुल जाटव ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल को शिवपुरी के करैरा स्थित अमोला गांव की रहने वाली राखी पुत्री भैयालाल जाटव से हुई थी।
शादी के बाद से ही उसकी हरकतें अलग थीं। वह फोन पर बात करती रहती थी। 25 अप्रैल को मायके जाने की बात कहकर घर से गई। इसके बाद लौटकर ही नहीं आई। 15 मई को जब उसके घर पहुंचे तो यहां पता लगा कि वह इंदौर में रह रही है।
जब उसके बारे में इंदौर में पता लगाया तो नई कहानी सामने आई। वह इंदौर में अपने ब्वायफ्रेंड के साथ रह रही है। फिर राखी को उसने कई बार फोन लगाए। फोन पर राखी ने एक ही बात कही कि उसे पांच लाख रुपये चाहिए।
राहुल जाटव ने बताया कि शादी में राखी का ममेरा भाई राजकुमार व उसके दोस्त शामिल हुए थे। यह लोग राखी के काफी नजदीक हैं। राखी के कहने पर इन लोगों ने जेवर चोरी किए। इसके बाद घर से भी वह जेवर ले गई।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



