राज्य
प्रशांत किशोर से ज्यादा अमीर उनकी डॉक्टर पत्नी जाह्नवी, हलफनामे से संपत्ति का खुलासा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur Byelection) में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर (Prashant Kishor Net Worth) की संपत्ति का खुलासा आखिरकार हो ही गया।प्रशांत किशोर ने सोमवार (13 जुलाई) को नामांकन दाखिल किया।
हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर के पास कुल 22,19,74,976 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 99,51,67,249 रुपये की चल संपत्ति है।
वहीं, प्रशांत किशोर द्वारा स्वयं अर्जित की गई अचल संपत्ति का अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 59,25,00,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त, उन्हें विरासत में मिली संपत्ति का वर्तमान मूल्य 14,62,00,000 रुपये है।

1 साल में कमाए 58 लाख से ज्यादा
वित्तीय वर्ष 2024-25 के आयकर रिटर्न के अनुसार, प्रशांत किशोर की कुल आय 58,45,430 रुपये दिखाई गई है। यह आय ‘जन सुराज पार्टी’ को दिए गए 10,00,00,000 रुपये (10 करोड़) के दान के बाद की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में उनकी आय 8,89,26,320 रुपये थी।
कंपनियों में हिस्सेदारी:
प्रशांत किशोर की ‘वेधास वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ (Vedhas Ventures Private Limited) में 100% हिस्सेदारी है।
कर्ज और देनदारियां
- प्रशांत किशोर पर बैंक और वित्तीय संस्थानों का कुल 5,77,53,765 रुपये का कर्ज (देनदारी) है।
- उनकी पत्नी पर 55,38,000 रुपये की देनदारी है।
MBBS हैं प्रशांत की पत्नी
हलफनामे के अनुसार, प्रशांत किशोर मुख्य पेशा ‘राजनीतिक सलाहकार और कंसल्टेंट’ (Political Advisor & Consultant) का है। वहीं, उनकी पत्नी जाह्नवी दास पेशे से चिकित्सक (MBBS) हैं और अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल, नई दिल्ली में सीनियर एडवाइजर स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर कार्यरत हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड
- प्रशांत किशोर पर वर्तमान में कुल 8 आपराधिक मामले लंबित हैं।
- इन मुकदमों में मुख्य रूप से गैरकानूनी रूप से जमा होने (Unlawful assembly), दंगा करने, लोक सेवक के काम में बाधा डालने और मानहानि जैसे आरोप शामिल हैं।
- हालांकि, हलफनामे में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें अब तक किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।
प्रशांत किशोर की शैक्षणिक योग्यता
प्रशांत किशोर ने वर्ष 2001-2003 में एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (ASCI), हैदराबाद से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट (MHA) की डिग्री हासिल की है।
यह प्रोग्राम अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और हिंदुजा अस्पताल के सहयोग से विकसित किया गया था।
इससे पहले उन्होंने 1999 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की पढ़ाई पूरी की थी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



