बिहार-झारखंड
बिहार पर्यटन की नई पहल: पावापुरी जल मंदिर के पास स्थापित होगा टूरिस्ट हेल्प सेंटर
जैन धर्म के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल पावापुरी में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब पर्यटन संबंधी सभी जरूरी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
बिहार पर्यटन विभाग ने नालंदा जिले के पावापुरी स्थित जल मंदिर परिसर के निकट पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पर्यटन निदेशक ने भेजा पत्र
पर्यटन विभाग के निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने इस संबंध में श्वेतांबर जैन तीर्थ भंडार, पावापुरी के प्रबंधक को पत्र भेजकर जल मंदिर के समीप उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विभाग का कहना है कि सूचना केंद्र बनने से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पर्यटन स्थलों, आवागमन, ठहरने, स्थानीय दर्शनीय स्थलों तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पावापुरी जैन धर्म का अत्यंत पवित्र तीर्थ है, जहां भगवान महावीर ने निर्वाण प्राप्त किया था।
उपयुक्त स्थान पर होगा निर्माण
हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने और बिहार पर्यटन के प्रभावी प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जल मंदिर के निकट सूचना केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी है।
पर्यटन विभाग ने मंदिर प्रबंधन से अनुरोध किया है कि सूचना केंद्र के निर्माण के लिए परिसर के निकट उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि जल्द ही इसकी स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
विभाग का मानना है कि यह केंद्र पावापुरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बनेगा और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



