बिहार-झारखंड
बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार का कड़ा एक्शन
बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार का कड़ा एक्शन
47 दुकानों पर FIR, 124 का लाइसेंस रद्द, मचा हड़कंप

पटना।
बिहार में उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक कीमत पर बिक्री को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 खाद दुकानों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि 124 उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इस अभियान के बाद खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
कृषि विभाग ने साफ कर दिया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी या जमाखोरी में जो भी प्रतिष्ठान शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य रबी सीजन के दौरान किसानों को उचित मूल्य पर समय से खाद उपलब्ध कराना है।
उर्वरक की कोई कमी नहीं
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में बिहार में
-
1.60 लाख मीट्रिक टन यूरिया,
-
1.45 लाख मीट्रिक टन डीएपी,
-
2.06 लाख मीट्रिक टन एनपीके,
-
0.43 लाख मीट्रिक टन एमओपी और
-
1.05 लाख मीट्रिक टन एसएसपी
का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। यह मात्रा किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त बताई गई है।
फ्लाइंग स्क्वॉड और सख्त निगरानी
उर्वरक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों का गठन किया है। ये टीमें लगातार शिकायतों के आधार पर छापेमारी करेंगी। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सभी जिलों में जांच दल गठित कर नियमित निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में विशेष छापेमारी दल बनाए गए हैं, जो सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ समन्वय कर उर्वरक तस्करी पर रोक लगाएंगे।
टैगिंग पर जीरो टॉलरेंस
सरकार ने उर्वरक कंपनियों द्वारा खुदरा विक्रेताओं पर अनुदानित खाद के साथ अन्य उत्पाद जबरन बेचने (टैगिंग) की प्रथा को गंभीर अनियमितता माना है। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कृषि विभाग ने इस तरह की टैगिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी के साथ किसी भी अन्य उत्पाद की जबरन बिक्री नियमों के खिलाफ है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 ऐसी ही ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए पढ़ते रहें
www.jantavoicetimes.com

-
देश3 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश3 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड3 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
दिल्ली3 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
पंजाब3 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
देश3 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
देश3 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश3 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



