बिहार-झारखंड
बिहार में 10 साल में 46 लाख बढ़े सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक, अब 1.08 करोड़ लाभार्थी, इन योजनाओं में घटी संख्या
बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
राज्य में पिछले 10 वर्षों में छह प्रमुख पेंशन योजनाओं के कुल लाभार्थियों की संख्या में 46 लाख 4 हजार 528 की वृद्धि दर्ज की गई है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में इन योजनाओं के तहत कुल 62 लाख 31 हजार 477 लाभार्थी थे, जबकि सितंबर 2026 तक यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार 5 हो गई है।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 58 लाख से अधिक लाभार्थी
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सितंबर 2026 तक 58 लाख 31 हजार 921 लाभार्थी दर्ज किए गए है।
यह योजना 2019-20 में शुरू की गई थी। इसके अलावा, बिहार निशक्तता पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या वित्तीय वर्ष 2016-17 के 6 लाख 97 हजार 752 से बढ़कर सितंबर 2026 में 9 लाख 40 हजार 880 हो गई है।
वहीं, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 5 लाख 60 हजार 879 से बढ़कर 9 लाख 2 हजार 981 पहुंच गई है।
विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या में भी वृद्धि : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या वित्तीय वर्ष 2016-17 में 5 लाख 49 हजार 226 थी।
सितंबर 2026 तक यह संख्या बढ़कर 5 लाख 56 हजार 246 हो गई। इस अवधि में योजना के लाभार्थियों की संख्या में 7 हजार 20 की वृद्धि दर्ज की गई है।
कुछ योजनाओं में लाभार्थियों की संख्या में आई कमी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या वित्तीय वर्ष 2016-17 के 1 लाख 16 हजार 539 से घटकर सितंबर 2026 में 88 हजार 359 रह गई।
इसी प्रकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या 43 लाख 7 हजार 81 से घटकर 25 लाख 15 हजार 618 दर्ज की गई है।
राज्य में संचालित इन छह योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। 10 वर्षों के आंकड़े राज्य में पेंशन योजनाओं के कुल लाभार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाते हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

