बिहार-झारखंड
मधेपुरा में वसूली कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, ₹50 हजार लूटकर फरार हुए बदमाश
गम्हरिया थाना क्षेत्र की भेलवा पंचायत में मंगलवार दोपहर तीन हथियारबंद अपराधियों ने भारत फाइनेंस लिमिटेड के एक कर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया और उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए। मुरलीगंज वार्ड नंबर 10 निवासी चंदन कुमार सुपौल के कौशलीपट्टी गांव से किस्त की राशि वसूलकर सिंहेश्वर ब्रांच लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, कौशलीपट्टी और भेलवा पंचायत के वार्ड नंबर दो की सीमा के पास बहियार में पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने चंदन को जबरन रोका।
लूटपाट का विरोध करने पर दो गोलियां चलाईं
लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर दो गोलियां चलाईं। दोनों गोलियां उनके दाएं पैर की जांघ में फंस गईं। पीड़ित के अनुसार, उनसे 50 हजार रुपये लूटे गए।

अस्पताल में उपचार के दौरान घटना की जानकारी देते घायल फाइनांस कर्मी। सौ. ग्रामीण
घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मी को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर किया गया।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

