Connect with us

राज्य

बेतिया राज का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ बकाया, 30 साल से किराया नहीं, छह लीजधारकों को नोटिस

बेतिया राज की भूमि एवं भवन लीज पर लेकर वर्षों से किराया नहीं चुकाने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अब विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।

बेतिया राज प्रशासन ने फिलहाल पांच बड़े बकाएदारों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किया है। इन पांचों पर करीब 1.68 करोड़ रुपये किराया बकाया बताया गया है।

राजस्व पदाधिकारी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित लोग लंबे समय से मकान एवं सहन का किराया जमा नहीं कर रहे हैं। उन्हें नोटिस प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि राज कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

सभी लीजधारकों पर दस वर्षों से अधिक समय से किराया बकाया चल रहा है। विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित लोग अब तक किराया जमा नहीं कर रहे हैं।

बेतिया राज प्रशासन ने बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने पर मकान खाली कराने एवं नीलाम पत्र वाद दायर करने की चेतावनी दी गई है।

जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है उनमें वजारत कंपाउंड बेतिया स्थित वर्तमान शास्त्री नगर मुजफ्फरपुर निवासी खादी ग्राम उद्योग, राज कंपाउंड के बादल कुमार बनर्जी एवं अनूप बनर्जी, राज उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक दीनानाथ सिंह, किला मोहल्ला निवासी ईश्वर साह तथा गंडक प्रोजेक्ट के डिवीजन ऑफिसर इंजीनियर बृजेश कुमार वर्मा शामिल हैं।

किराया जमा नहीं करने पर दायर होगा नीलाम पत्र वाद

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित भवनों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बकाएदारों के खिलाफ नीलाम पत्र वाद भी दायर किया जाएगा।

विभागीय सूत्रों के अनुसार बेतिया राज की संपत्तियों का किराया वर्षों से लंबित रहने के कारण राजस्व की बड़ी क्षति हो रही थी। अब बकाया वसूली को लेकर विभाग लगातार कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है।

केस- एक
कौशलकिशोर श्रीवास्तव, वजारत कम्पाउण्ड, बेतिया, वर्तमान पता – शास्त्री नगर, मुजफ्फरपुर खादी ग्राम उद्योग के जिम्मे लोहर खान बैरक, वजारत कम्पाउण्ड, बेतिया राज की मकान एवं सहन का किराया वर्ष-2011-12 से वर्ष-2025-26 तक कुल बकाया राशि-41,87,248/ रुपये है। ये 15 वर्ष से किराया जमा नहीं किए हैं।

केस- दो
बादल कुमार बनर्जी,पिता नलिनी रंजन बनर्जी, राज कम्पाउण्ड, बेतिया के जिम्मे दुर्गावती हाउस पैलेस, राज कम्पाउण्ड, बेतिया राज की मकान एवं सहन का किराया वर्ष-2019-20 से वर्ष-2025-26 तक कुल बकाया राशि-1,55,243/ है। ये पिछले छह वर्ष से किराया का भुगतान नहीं कर रहे हैंँ।

केस- तीन
अनुप बनर्जी,पिता नलिनी रंजन बनर्जी,राज कम्पाउण्ड, बेतिया के जिम्मे दुर्गावती हाउस पैलेस, राज कम्पाउण्ड, बेतिया राज की मकान एवं सहन का किराया वर्ष-1996-97 से वर्ष-2025-26 तक कुल बकाया राशि-17,97,328/ है। ये पिछले 30 वर्ष से बेतिया राज को किराया नहीं दे रहे हैं।

केस- चार
दीनानाथ सिंह,सेवानिवृत शिक्षक, राज उच्च विद्यालय, बेतिया के जिम्मे दो रूम पिजन बैरक, वजारत कम्पाउण्ड, बेतिया राज की मकान एवं सहन का किराया वर्ष-2011-12 से वर्ष-2025-26 तक कुल बकाया राशि-1,46,784/ रुपये हैं। ये पिछले 15 वर्ष से बेतिया राज को किराया नहीं दे रहे हैं।

केस-पांच
ईश्वर साह,पिता – हरिहर साह,साकिन – मोहल्ला किला, बेतिया के जिम्मे मोहल्ला किला, बेतिया, राज कम्पाउण्ड, बेतिया राज की मकान एवं सहन का किराया वर्ष-2004-05 से वर्ष-2025-26 तक कुल बकाया राशि-51,27,318/ रुपये है। ये पिछले 22 वर्ष से बेतिया राज को किराया का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

केस- छह
वृजेश कुमार वर्मा, इंजीनियर गंडक प्रोजेक्ट, डिविजन आफिसर के जिम्मे नजारत क्वाटर नजारत कंपाउंड बेतिया राज की मकान एवं सहन का किराया वर्ष 2912-13 से वर्ष 2025-26 तक कुल बकाया राशि 54,79,368 है। ये पिछले 14 वर्ष से किराया का भुगतान बेतिया राज को नहीं कर रहे।

बेतिया राज के बकाएदारों की सूची तैयार हो रही है। कई लीजधारी ऐसे हैं, जो 20 वर्षों से किराए की राशि जमा नहीं किए हैं। ऐसे बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस भेजी गई है।
अनिल कुमार सिन्हा,व्यवस्थापक , बेतिया राज

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending