राज्य
भिंड में हैवानियत की हद: पालतू कुत्ते को पेड़ से लटकाकर बेरहमी से काट डाला, Video वायरल होने पर मचा बवाल
प्रदेश के भिंड जिले में बेजुबान पशु से क्रूरता का एक बेहद संवेदनशील और अमानवीय मामला सामने आया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के नुन्हाटा गांव में मामूली विवाद की रंजिश में एक युवक पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पालतू कुत्ते को बनाया निशाना
पुलिस के अनुसार, नुन्हाटा गांव के उमराव सिंह का पुरा निवासी 25 वर्षीय विवेक बाथम पर आरोप है कि वह सोमवार को रामनरेश सिंह राजावत के पालतू कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेसली नदी के किनारे स्थित बीहड़ में ले गया। वहां उसने कुत्ते को पेड़ से फंदे पर लटका दिया। कुत्ता तड़पता रहा, जबकि आरोपित युवक उस पर लाठियों से हमला करता रहा।
कुल्हाड़ी से किए कई वार
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद विवेक और उसके एक साथी ने कुत्ते पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए गए। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच पुलिस कर रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। इंटरनेट मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें- सिंधिया राजघराने का 40000 करोड़ का संपत्ति विवाद: ज्येष्ठाधिकार के दावे पर ग्वालियर कोर्ट में सुनवाई
कुत्ते के मालिक ने दर्ज कराई शिकायत
कुत्ते के मालिक रामनरेश सिंह राजावत का कहना है कि आरोपित से उनका पहले किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते उनके पालतू कुत्ते को निशाना बनाया गया। उन्होंने ऊमरी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो सहित सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



