राज्य
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में दबिश के दौरान यूपी-एमपी पुलिस की टीम पर बरसे पत्थर, तीन पुलिसकर्मी घायल; 6 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।
यूपी और एमपी पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जैसे ही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची, ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश के बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। यूपी-एमपी की संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।
आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया और आरोपी के परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया।
पथराव की इस घटना में ललितपुर पुलिस का एक और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



