मध्य प्रदेश
भोपाल में बंद घर में मिले बुजुर्ग दंपती के शव, किराया देने पहुंचा किरायेदार, तब हुआ खुलासा
शहर के ऐशबाग थाना के सुदामा नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान से बुजुर्ग पति-पत्नी के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक के रूप में हुई है। दोनों इस मकान में अकेले रहते थे, जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर किराएदार रहता है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब किराएदार नीचे किराया देने के लिए पहुंचा था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्गंध आने पर किरायेदार ने बुलाई पुलिस
ऐशबाग थाना पुलिस के मुताबिक हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुंतला पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले में किसी को नजर नहीं आए थे। घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। बीते दिन जब ऊपरी मंजिल पर रहने वाला किराएदार मासिक किराया देने के लिए नीचे उतरा, तो उसे घर से अजीब दुर्गंध आई। अनहोनी की आशंका होने पर किराएदार ने तुरंत इसकी सूचना ऐशबाग पुलिस को दी।
पति पलंग, पत्नी सोफे पर मिली मृत
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा खौफनाक था। हेमंत बारीक का शव पलंग पर और उनकी पत्नी शकुंतला का शव सोफे पर पड़ा हुआ था। शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत एक दिन पहले हुई है।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और सभी संभावित तकनीकी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
दोनों शवों को हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका परीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



