Connect with us

राज्य

मीनाक्षी नटराजन पर है दुष्कर्म-धोखाधड़ी के आरोपित को संरक्षण देने का आरोप, यही बना राज्यसभा नामांकन रद करने का आधार

राज्य सभा चुनाव में मध्य प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी बनाई गई मीनाक्षी नटराजन पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोपित तेलंगाना के कांग्रेस नेता कुंभम शिवकुमार रेड्डी को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप है। यह मामला हैदराबाद कोर्ट में लंबित है। इस प्रकरण में कोर्ट से उन्हें समन जारी हुआ और उन्होंने इसका कोर्ट में जवाब भी दिया। इस प्रकरण को नामांकन व शपथ पत्र में उल्लेख नही करके छिपाना राज्यसभा चुनाव के नामांकन निरस्त होने का आधार बना।

यह है मामला

तेलंगाना के कांग्रेस नेता रेड्डी पर अपनी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। पहला मामला 2022 में हैदराबाद में और दूसरा मामला अगस्त 2023 में बेंगलुरु के एक फाइव-स्टार होटल का दर्ज किया गया था। बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, कांग्रेस नेता पर एक पार्टी कार्यकर्ता को शहर के एक फाइव स्टार होटल में ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

वहीं हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि रेड्डी ने शादी का झांसा देकर और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके साथ ही उन्होंने आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए।

शिकायतकर्ता ने मीनाक्षी को भी लपेटा

मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुंभम शिवा कुमार रेड्डी के खिलाफ पहले से बीएनएस की धारा 64 (दुष्कर्म से संबंधित प्रावधान) सहित गंभीर आपराधिक मामले लंबित हैं, और इसके बावजूद कांग्रेस संगठन के कुछ नेताओं ने उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। शिकायत में मीनाक्षी नटराजन का नाम भी उन व्यक्तियों में शामिल है, जिन पर शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न करने, शिकायतों पर ध्यान न देने या आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पार्टी पदाधिकारियों, जिनमें नटराजन भी शामिल हैं, ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि नटराजन ने शिकायतकर्ता से यह झूठ कहा कि मुख्य आरोपित को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है, लेकिन मांगने पर कोई पत्र या सबूत नहीं दिया।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending