उत्तर प्रदेश
यूपी को मिला नया 6-लेन कॉरिडोर, प्रयागराज-वाराणसी को कनेक्ट करने वाले 73km लंबे हिस्से का हो गया चौड़ीकरण
वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं और रोज सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है. नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने NH-19 पर प्रयागराज (हंडिया) से वाराणसी (राजातालाब) के बीच के 73 किलोमीटर लंबे हिस्से को 6-लेन के शानदार कॉरिडोर में बदल दिया है. ये हाईवे वाराणसी का मुख्य पूर्वी प्रवेश द्वार (ईस्टर्न गेटवे) है, जो अब पूरी तरह से नए रंग-रूप में तैयार है.
भारी जाम से राहत, रफ्तार को मिले पंख
पहले इस रूट पर गाड़ियों का भारी दबाव रहता था, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता था, लेकिन अब इस अपग्रेड के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है. इस हाईवे के चौड़ा होने से न केवल गाड़ियों की रफ्तार बढ़ी है, बल्कि सफर भी पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान हो गया है.
प्रोजेक्ट की बड़ी बातें
- वाराणसी आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं, आम यात्रियों और भारी वाहनों को अब बिना किसी रुकावट के तेज और सुरक्षित रास्ता मिलेगा.
- कॉरिडोर अब देश के बेहतरीन और आधुनिक हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल बन चुका है, जिससे आसपास के पूरे क्षेत्र का संपर्क मजबूत हुआ है.
रात का नजारा भी दमदार
एनएचआई द्वारा जारी किए गए एक एरियल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के समय भी यह हाईवे आधुनिक लाइटों से जगमगा रहा है और गाड़ियां बिना रुके तेजी से दौड़ रही हैं.
एनएचआई के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का पूरा होना दिखाता है कि विभाग देश में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर वर्ल्ड-क्लास हाईवे नेटवर्क तैयार करने के लिए लगातार काम कर रहा है.
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



