बिहार-झारखंड
शंटिंग के दौरान बेपटरी हुई मालगाड़ी, मधेपुरा-पूर्णिया रेललाइन पर घंटों बाधित रहा आवागमन
दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भिरखी रेलवे ढाला के पास शनिवार को शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतर गया।
इस वजह से रेलवे ढाला करीब पांच घंटे तक बंद रहा। वहीं मधेपुरा-पूर्णिया रेलखंड पर आवागमन भी काफी देर तक बाधित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
वहीं, रेलवे अधिकारियों ने इसे तकनीकी खराबी बताया। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तत्काल मालगाड़ी को ट्रैक से हटाकर परिचालन बहाल की गई।
हालांकि, किसी वरीय अधिकारियों ने अधिकारिक बयान देने से इनकार किया। तकनीकी टीम के द्वारा बताया गया इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। अभी रेलवे का फोकस नीट-यूजी की परीक्षा को लेकर यातायात सुचारू रखने पर है।
पटरी से उतरा पहिया
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का पहिया अचानक पटरी से उतर गया।
इस वजह से रेलवे ढाला पर आवाजाही बंद करनी पड़ी। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों और लोगों की लंबी कतार लग गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिरकार गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब डिब्बा पटरी से उतरा था, उस समय रेलवे ढाला के आसपास कई लोग मौजूद थे। पटरी से उतरने के दौरान डिब्बों ने रेलवे ढाला की रेलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी जैसी स्थिति बनी।

ट्रैक की मरम्मत करते कर्मी।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी, इंजीनियर एवं तकनीकी कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थिति का जायजा लेकर डिब्बों को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया।
रेलवे की तकनीकी टीम ने उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद पहिया को वापस पटरी पर चढ़ाया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक की जांच की गई व सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद रेल परिचालन को सामान्य किया गया।
रेलवे क्रासिंग बंद होने से शाम 5:30 बजे तक आवागमन रहा ठप
हादसे के कारण भिरखी रेलवे ढाला पर दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5:30 बजे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मालगाड़ी का पहिया ट्रैक पर चढ़ाने के बाद ढाला को फिर से खोल दिया गया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शंटिंग के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ी के कारण घटना हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने रेलवे ढाला के आसपास सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



