हरियाणा
सत्य पाल जैन को 3 महीने के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सत्यपाल जैन को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) के रूप में तीन महीने की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जैन की 1 जुलाई से तीन महीने के लिए इस पद पर पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
इसी आदेश में शशि प्रकाश सिंह और कृष्ण नंदन सिंह को क्रमश: इलाहाबाद और पटना उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में तीन महीने के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।
जैन को पहली बार नौ अप्रैल 2015 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था।
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का पद दिसंबर 2014 में सृजित किया गया था।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



