Connect with us

उत्तराखंड

हरियाणा के हरिद्वार में गंगा में नहाते हुए बह गया किशोर

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी में नहाने के दौरान हरियाणा का एक लड़का तेज बहाव में बह जाने के बाद लापता हो गया।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अनुसार, गुरुग्राम निवासी दीपांशु (16) का पता लगाने के लिए गंगा में व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

एसडीआरएफ ने बताया कि यह घटना हरिद्वार के बलरामपुर घाट पर हुई, जहां नहाते समय अचानक नदी की तेज धार में किशोर बह गया।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया।

हालांकि, गंगा के तेज बहाव के कारण अभी तक किशोरी के ठिकाने के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *