विदेश
सैन फ्रांसिस्को पहुंचे क्रूज पर 125 यात्री और क्रू सदस्य नोरोवायरस से संक्रमित मिले
डिजिटल डेस्क, सैन फ्रांसिस्को। संघीय स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे एक क्रूज पर यात्रा के दौरान 120 से अधिक यात्री और क्रू मेंबर पेट संबंधी वायरस से संक्रमित मिले। यूएस सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि रूबी प्रिंसेस सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की 20 दिन की राउंड-ट्रिप पर था, तभी 102 यात्री और 23 क्रू मेंबर नोरोवायरस की चपेट में आ गए।
नोरोवायरस बहुत तेजी से फैलने वाला वायरस है, जो अक्सर खाने या सतहों के जरिए और खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फैलता है। पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों, छोटे बच्चों और 65 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
इसके लक्षणों में अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द शामिल हैं, जो तीन दिन तक रह सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को रवाना हुए रूबी प्रिंसेस पर फैले इस संक्रमण की जानकारी शनिवार को रोग नियंत्रण केंद्र को दी गई। इस पर 3,032 यात्री और 1,144 क्रू मेंबर सवार थे।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



