विदेश
नासा टेलीस्कोप को बचाने के लिए शुरू किया गया मिशन, धरती पर गिरने से बचाने के लिए लांच किया गया स्पेसक्राफ्ट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने एक 20 साल से ज्यादा पुराने टेलीस्कोप को बचाने के अभियान में जुट गई है। इस टेलीस्कोप को धरती पर गिरने से बचाने के लिए शुक्रवार को एक रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट लांच किया गया है।
अमेरिकन एयरोस्पेस कंपनी नार्थरोप ग्रुम्मन ने प्रशांत महासागर में मार्शल द्वीप से पेगासस राकेट का उपयोग करके कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलाजीज के लिंक स्पेसक्राफ्ट को लांच किया। उम्मीद है कि यह लगभग एक महीने में नासा के स्विफ्ट आब्जर्वेटरी नामक टेलीस्कोप के पास पहुंचकर उससे जुड़ जाएगा।
2004 में प्रक्षेपित यह टेलीस्कोप हालिया सौर तूफानों के कारण अपनी कक्षा से नीचे की ओर तेजी से गिर रहा है। नासा ने टेलीस्कोप को बचाने और उसे फिर से उसकी पहले की कक्षा में पहुंचाने के लिए कैटलिस्ट को तीन करोड़ डालर का भुगतान किया है ताकि ब्रह्मांड में गामा किरण विस्फोट और अन्य विस्फोटों का अध्ययन जारी रखा जा सके।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो स्विफ्ट सितंबर तक फिर से ब्रह्मांड में अपने मिशन को जारी कर सकता है। 2004 में लांच किए जाने के बाद स्विफ्ट धरती की सतह से करीब 600 किमी की ऊंचाई पर चक्कर लगा रहा था।
यह वर्तमान में 360 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। इसे फिर से उसी ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए यह मिशन शुरू किया गया है।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



