हरियाणा
विश्वविद्यालयों के 1400 अनुबंधित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने की मांग, हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात
विश्वविद्यालयों के 1400 अनुबंधित शिक्षकों को सेवा सुरक्षा देने की मांग, हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात
चंडीगढ़। हरियाणा यूनिवर्सिटीज़ कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात कर विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1400 अनुबंधित शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा विधेयक आगामी बजट सत्र में लाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. विजय मलिक और डॉ. अमित मलिक ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अनुबंधित शिक्षक लंबे समय से सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 9 दिसंबर 2025 को कृषि, पशुपालन, कौशल, आयुष, खेल और स्वास्थ्य विभागों के अंतर्गत आने वाले विश्वविद्यालयों से निर्धारित प्रारूप में अनुबंधित शिक्षकों से संबंधित जानकारी मांगी गई थी, लेकिन लगभग 50 दिन बीत जाने के बावजूद कई विश्वविद्यालयों ने अब तक आवश्यक विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। इससे सेवा सुरक्षा विधेयक की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि यदि समय पर जानकारी एकत्र नहीं की गई, तो अनुबंधित शिक्षकों के भविष्य से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विधेयक और अधिक लंबित हो सकता है।
इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों और विश्वविद्यालयों से जल्द से जल्द आवश्यक सूचना मंगवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे, ताकि विधेयक की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

-
देश2 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
दिल्ली1 month agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
पंजाब1 month agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
विदेश1 month agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश1 month ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश2 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश1 month agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
बिहार-झारखंड2 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री



