हरियाणा
विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा हरियाणा, सीएम नायब सिंह सैनी की पहल सराहनीय: सतपाल जांबा
पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना थके और बिना रुके हरियाणा में लगातार नई योजनाएं लागू कर रहे हैं, जिससे प्रदेश तेज़ी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
विधायक सतपाल जांबा ने एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक) मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार के साथ संवाद के जरिए समाधान निकालने का प्रयास स्वागतयोग्य है। यदि दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का हल आपसी बातचीत से निकलता है, तो इसका लाभ हरियाणा और पंजाब—दोनों के किसानों को मिलेगा।
अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में विकास की गंगा बह रही है और मुख्यमंत्री जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक जमीन खोता जा रहा है।
सतपाल जांबा ने बताया कि पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में रिकॉर्ड विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पूंडरी में आयोजित रैली के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से अधिकांश योजनाएं अब धरातल पर उतर चुकी हैं और कई कार्य प्रगति पर हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

