बिहार-झारखंड
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में बड़ा अपडेट, बिहार की महिलाओं को अब 2 लाख रुपये तक की मदद
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में बड़ा अपडेट, बिहार की महिलाओं को अब 2 लाख रुपये तक की मदद
पटना। बिहार की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब तक स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पाने वाली महिलाओं को जल्द ही 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खुद जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित महिला लाभार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह राशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि महिलाएं अपने स्वरोजगार को आगे बढ़ा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
हालांकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अतिरिक्त राशि पाने के लिए एक शर्त तय की गई है। जिन महिलाओं को पहले 10 हजार रुपये की सहायता मिली थी, उन्होंने उस राशि का सही उपयोग कर अपना रोजगार शुरू किया होना चाहिए। अगर महिला लाभार्थी का व्यवसाय सुचारू रूप से चल रहा है, तो आवश्यकता के अनुसार एकमुश्त राशि भी प्रदान की जा सकती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग देना है, ताकि हर परिवार से कम से कम एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके।
सरकार का मानना है कि इस योजना से न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। योजना के विस्तार से लाखों महिलाएं अपने छोटे-मोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।
यह योजना बिहार की करीब 1.56 करोड़ महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलने वाली साबित हो रही है और राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई गति दे रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



