राज्य
बिहार कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: सोशल मीडिया पर गाली-गलौच अब पड़ सकती है भारी, गुंडा एक्ट के दायरे में आएंगे ऐसे पोस्ट
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2024 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। संशोधन के बाद तैयार विधेयक का प्रारूप भी स्वीकृत कर लिया गया। बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर होगी कार्रवाई
प्रस्तावित संशोधन के अनुसार इंटरनेट मीडिया पर गाली-गलौच, अभद्र भाषा का प्रयोग या किसी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालों पर भी गुंडा एक्ट (सीसीए) के तहत कार्रवाई की जा सकेगी।
ऐसे मामलों में छह महीने से लेकर एक वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया जा रहा है।
पेपर लीक जैसे अपराध भी आएंगे दायरे में
सरकार परीक्षा प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों को भी बिहार अपराध नियंत्रण कानून के दायरे में लाने जा रही है।
नए प्रावधान लागू होने के बाद पेपर लीक के आरोपितों पर भी सीसीए के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का मानना है कि बदलते अपराधों से निपटने के लिए कानून को और मजबूत बनाना जरूरी है।
बदलते अपराधों के अनुसार होगा कानून मजबूत
सरकार के अनुसार साइबर अपराध, डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग और संगठित अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए कानून में संशोधन किया जा रहा है।
इससे पुलिस को नए तरह के अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अधिक मजबूत कानूनी अधिकार मिलेंगे।
कैबिनेट ने शिक्षा से जुड़े कई प्रस्ताव भी किए मंजूर
मंत्रिमंडल ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन को भी मंजूरी दी। इसके अलावा बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 तथा मुजफ्फरपुर में शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दे दी।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



