राज्य
जज साहब को आई शराब की बदबू, पटना में कोर्ट रूम के अंदर खुली नशेबाज वकीलों की पोल; पुलिस ने पकड़ा
पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) के दो युवा वकीलों को शराब के नशे में पाए जाने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह पूरी कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित छज्जूबाग स्थित जज आवास परिसर से की गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को कोर्ट में जुर्माना के बाद छोड़ दिया गया है।
छात्रों के उग्र प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने विभिन्न इलाकों से कई प्रदर्शनकारियों को पकड़ा था। इनमें से कई लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया, जबकि हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही थी।
इन्हीं गिरफ्तार छात्रों की ओर से पैरवी करने और उनका पक्ष रखने के लिए दोनों वकील छज्जूबाग स्थित न्यायालय पहुंचे थे।
सुनवाई के दौरान खुली पोल
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) के समक्ष जब मामले की सुनवाई शुरू हुई, तब दोनों अधिवक्ताओं ने अपनी बहस शुरू की। इसी दौरान अदालत में मौजूद लोगों और न्यायाधीश को उनके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध महसूस हुई।
न्यायालय ने तुरंत दोनों की अल्कोहल जांच कराने के निर्देश दिए। जांच प्रक्रिया के दौरान दोनों वकीलों के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



