Connect with us

राज्य

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को राहत, गया-कामाख्या एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज; चेक करें नया शेड्यूल

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गया-कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस का सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थायी ठहराव (स्टॉपेज) देने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था श्रावणी मेला अवधि तक प्रभावी रहेगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में रात्रि 12:11 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी और 12:13 बजे दो मिनट के ठहराव के बाद गया के लिए रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक निर्धारित दिनों में शाम 5:45 बजे सुलतानगंज पहुंचेगी तथा 5:47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला में सुलतानगंज पहुंचने वाले कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों

गया जंक्शन पर गूंजा ‘बोल बम’

श्रावणी मेले के शुभारंभ के साथ बुधवार को गया जंक्शन पूरी तरह शिवमय हो उठा। स्टेशन परिसर दिनभर ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा बैद्यनाथ धाम’ के जयघोष से गूंजता रहा। भगवा वस्त्र धारण किए हजारों कांवड़िये देवघर में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए विभिन्न ट्रेनों से रवाना हुए।

प्लेटफॉर्म पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति से सराबोर माहौल ने पूरे स्टेशन को धार्मिक रंग में रंग दिया।

सुबह से ही कांवड़ियों का स्टेशन पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालु कांवड़, पूजन सामग्री और जरूरी सामान के साथ ट्रेनों की प्रतीक्षा करते रहे। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा पर निकले।

अमित कुमार समेत अन्य कांवड़ियों ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करना उनके लिए सबसे बड़ा आस्था पर्व है। उनका कहना था कि यह यात्रा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देती है।

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की मांग हुई तेज:

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए गया से देवघर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। वर्तमान में गया से क्यूल होकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों और गया-हावड़ा एक्सप्रेस में भारी भीड़ देखी जा रही है।

रोजाना हजारों श्रद्धालु इन्हीं ट्रेनों से देवघर की ओर रवाना हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

रेलवे ने डीडीयू-गया-मधुपुर-देवघर श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव:

डीडीयू मंडल ने डीडीयू-गया-मधुपुर-देवघर श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर गया जंक्शन से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा मिल सकेगी।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि स्पेशल ट्रेन शुरू होने से सामान्य ट्रेनों पर दबाव कम होगा और कांवड़ियों की यात्रा अधिक सुगम होगी। फिलहाल, प्रस्ताव मुख्यालय के विचाराधीन है। स्वीकृति के बाद परिचालन, समय और ठहराव की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

सुरक्षा के रहे विशेष इंतजाम:

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। आरपीएफ और रेलकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती प्लेटफार्म, प्रवेश द्वार और प्रतीक्षालयों में की गई थी।

यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की जानकारी लगातार दी जाती रही। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए स्टेशन पर नियमित उद्घोषणाएं भी की गईं।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी भीड़:

गया स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सावन के अगले चरणों में देवघर जाने वाले कांवड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा, यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि श्रावणी स्पेशल ट्रेन को जल्द स्वीकृति मिलेगी, जिससे गया से देवघर की यात्रा और अधिक सहज एवं सुविधाजनक हो सकेगी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *