Connect with us

राज्य

चार दिन में बदला फैसला, पटना हाईकोर्ट ने पकड़ी बड़ी कानूनी खामी; POCSO केस में चार की जमानत रद

खगड़िया के पॉक्सो मामले में चार आरोपितों को दी गई नियमित जमानत पटना हाईकोर्ट ने रद कर दी है। न्यायाधीश संदीप कुमार ने सात अगस्त को फैसला सुनाते हुए कहा कि विशेष अदालत ने चार दिन पहले उन्हीं आरोपितों की अग्रिम जमानत खारिज की थी, लेकिन 19 जुलाई 2025 को उनके आत्मसमर्पण के दिन उसी सामग्री के आधार पर नियमित जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने इस आदेश को गंभीर कानूनी खामी माना।

15 जुलाई को जमानत खारिज, 19 को मिली राहत

मामला खगड़िया महिला थाना कांड संख्या 9/2025 से जुड़ा है। विशेष न्यायाधीश ने 15 जुलाई 2025 को आरोपितों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की थी।

केस डायरी में सूचक, पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान अभियोजन के समर्थन में पाए गए थे। चोट की रिपोर्ट भी रिकॉर्ड पर थी और आरोपितों के खिलाफ विशिष्ट आरोप दर्ज थे।

इसके महज चार दिन बाद चार आरोपितों ने आत्मसमर्पण किया और उसी दिन उन्हें नियमित जमानत दे दी गई।

हाईकोर्ट ने पूछा- चार दिन में क्या बदल गया?

हाईकोर्ट ने दोनों आदेशों को साथ पढ़ते हुए कहा कि 15 और 19 जुलाई के बीच सिर्फ दो चीजें बदली थीं। आरोपितों ने आत्मसमर्पण किया और विशेष लोक अभियोजक ने जमानत पर सहमति जताई।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण नियमित जमानत की सुनवाई की शर्त हो सकता है, लेकिन यह अपने आप में जमानत देने के पक्ष में नई परिस्थिति नहीं बन जाता।

अभियोजक की सहमति से खत्म नहीं होती कोर्ट की जिम्मेदारी

हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत पर सहमति जताने के बावजूद अदालत की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। अदालत को केस डायरी में उपलब्ध सामग्री पर स्वतंत्र न्यायिक विचार करना होता है।

कोर्ट के अनुसार विशेष न्यायाधीश ने वस्तुतः चार दिन पुराने अपने ही आदेश की समीक्षा कर उसे पलट दिया, जो कानूनन स्वीकार्य नहीं था।

पीड़िता की मां को भी नहीं दिया गया मौका

हाईकोर्ट ने यह भी गंभीरता से लिया कि नियमित जमानत देते समय पीड़िता की मां और मामले की सूचक को न तो नोटिस दिया गया और न ही सुनवाई का अवसर मिला।

अदालत ने माना कि पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामले में पीड़ित पक्ष को सुनवाई का उचित अवसर देना महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर भी निचली अदालत के आदेश पर सवाल उठे।

जमानत के स्तर पर पॉक्सो आरोप तय नहीं हो सकता

फैसले में हाईकोर्ट ने कहा कि जमानत के स्तर पर यह निष्कर्ष निकालना कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो के तहत आरोप ही नहीं बनता, अदालत की सीमित भूमिका से आगे जाना है।

इस चरण में अदालत को केवल प्रथमदृष्टया सीमित राय बनानी होती है। पॉक्सो के तहत आरोप बनता है या नहीं, इसका निर्धारण आरोप तय करने के चरण और बाद में ट्रायल के दौरान होना है।

चोट साधारण होने से पॉक्सो आरोप खत्म नहीं होता

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता को लगी चोट साधारण थी या शरीर के किसी संवेदनशील हिस्से पर नहीं थी, इसका पॉक्सो की धारा आठ के आरोप पर निर्णायक प्रभाव नहीं पड़ता।

शारीरिक चोट इस अपराध का आवश्यक तत्व नहीं है। इसलिए चोट की प्रकृति को आधार बनाकर जमानत के स्तर पर पॉक्सो आरोप को कमजोर मानना उचित नहीं था।

चारों के बेल बॉन्ड निरस्त, दो सप्ताह में सरेंडर का आदेश

हाईकोर्ट ने 19 जुलाई 2025 को दिए गए नियमित जमानत आदेश को रद करते हुए चारों आरोपितों के बेल बॉन्ड भी निरस्त कर दिए।

उन्हें दो सप्ताह के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि आत्मसमर्पण के बाद वे नए सिरे से नियमित जमानत की मांग कर सकते हैं। ऐसी अर्जी पर पीड़िता की मां को नोटिस देकर उचित अवसर देना होगा।

पॉक्सो मामलों में सतर्कता बरतने की हिदायत

हाईकोर्ट ने विशेष न्यायाधीश को भविष्य में पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में अधिक सतर्क रहने की अपेक्षा जताई। अदालत के फैसले ने स्पष्ट किया कि जमानत के स्तर पर निचली अदालत को उपलब्ध सामग्री पर स्वतंत्र और न्यायिक रूप से विचार करना होगा।

महज आत्मसमर्पण या अभियोजन की सहमति के आधार पर पहले दिए गए न्यायिक निष्कर्ष को बदलना उचित नहीं है।

दिल्ली1 minute ago

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अप्रैल 2027 में छठे मेयर का चुनाव कराने के लिए तैयार है, जिससे महीनों से चली आ रही अनिश्चितता समाप्त हो गई है कि मौजूदा पांच साल के कार्यकाल के दौरान मौजूदा मेयर के इस्तीफे के बिना कोई अन्य मेयर चुना जा सकता है या नहीं। एमसीडी के कानून विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे अगले साल अप्रैल में मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। इस कदम से वार्ड समितियों, स्थायी समिति और अन्य नगरपालिका समितियों के चुनाव भी उसके बाद होने की अनुमति मिल जाएगी। यह विकास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि निगम का वर्तमान पांच साल का कार्यकाल, जो दिसंबर 2022 के निकाय चुनावों के बाद शुरू हुआ था, फरवरी 2028 तक चलता है। अब तक, निगम को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा था जिसमें कार्यकाल के दौरान मेयर के इस्तीफे के बिना छठे मेयर का चुनाव करना पड़ता था। अप्रैल 2026 में प्रवेश वाही के पांचवें मेयर के रूप में चुने जाने के बाद कानूनी सवाल उठा था। एमसीडी अधिनियम में वार्षिक महापौर चुनाव का प्रावधान करने के साथ, निगम ने इस पर कानूनी दृष्टिकोण मांगा कि क्या वह अप्रैल 2027 में एक और चुनाव के साथ आगे बढ़ सकता है। कानून विभाग ने अब चुनाव को हरी झंडी दे दी है और स्पष्ट किया है कि यह गैर-आरक्षित श्रेणी के तहत आयोजित किया जा सकता है। इसका मतलब है कि कोई भी पार्षद, चाहे वह किसी भी लिंग का हो या चाहे वह अनुसूचित जाति का हो, चुनाव लड़ सकता है। यह क्रम वर्तमान निगम की पहली बैठक में वापस जाता है। एमसीडी चुनाव दिसंबर 2022 में हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला था। 6 जनवरी, 2023 को होने वाली पहली सदन की बैठक व्यवधानों के कारण आयोजित नहीं की जा सकी। 23 फरवरी को शेली ओबेरॉय के मेयर चुने जाने के बाद बैठक में तीन प्रयास विफल हो गए। अगला मेयर चुनाव अप्रैल 2023 में एमसीडी अधिनियम के अनुसार आयोजित किया गया था। हर साल एक मेयर चुने जाने के साथ, अप्रैल 2026 तक पांच मेयर चुने गए थे। आरक्षण ढांचा नवीनतम कानूनी मंजूरी के केंद्र में है। एमसीडी अधिनियम की धारा 35 (1) पांच साल के कार्यकाल के पहले और तीसरे वर्ष में ही आरक्षण का प्रावधान करती है। पहला साल महिला पार्षद के लिए और तीसरा अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित है। अन्य वर्ष सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, जिससे विभिन्न श्रेणियों के पार्षदों को पद की तलाश करने की अनुमति मिलती है। इसलिए अप्रैल 2027 का चुनाव वाही को भी वापस विवाद में ला सकता है। दिसंबर 2027 और जनवरी 2028 के बीच अपने अगले आम चुनाव की ओर बढ़ने के कारण नागरिक निकाय को कई चुनौतियों का सामना करने की उम्मीद है, वर्तमान मेयर को एक फायदा माना जाता है क्योंकि वह पहले से ही निगम के कामकाज से परिचित हैं। इसलिए, छठा चुनाव नगर निकाय में सिर्फ एक और वार्षिक परिवर्तन नहीं है। इससे यह तय हो सकता है कि अगले आम चुनाव से पहले एमसीडी का नेतृत्व कौन करेगा।

राज्य4 minutes ago

दिल्ली ने अप्रैल 2027 के लिए छठे मेयर चुनाव को मंजूरी दी, प्रवेश वाही के लिए एक और कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त किया

राज्य10 minutes ago

गुलज़ार के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *