Connect with us

राज्य

चीनी के बढ़ते दाम पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान- ‘अच्छा है खूब महंगी हो’; जीतू बोले- ‘आम आदमी का मजाक उड़ा रही भाजपा’

देशभर में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच मध्य प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। त्योहारी सीजन में रसोई का बजट बढ़ने से जहां आम उपभोक्ता महंगी चीनी से परेशान हैं, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान चीनी के बढ़ते दामों को लेकर सवाल पूछे जाने पर विजयवर्गीय ने कहा, “मैं तो कहता हूं कि चीनी खूब महंगी हो जाए। अच्छा है।” उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर लोग अब चीनी नहीं खाते और करीब 90 प्रतिशत लोग इससे परहेज करते हैं। विजयवर्गीय के इस बयान को लेकर इंटरनेट मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

बोले- दो दिन पहले 70, अब 60 रुपये किलो

चीनी की कीमतों पर सरकार की भूमिका को लेकर सवाल किए जाने पर मंत्री ने कहा कि दो दिन पहले चीनी 70 रुपये किलो थी, जबकि अब इसकी कीमत घटकर 60 रुपये किलो हो गई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में इसके दाम और कम होंगे।

पटवारी का पलटवार- आम जनता का अपमान

मंत्री के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विजयवर्गीय के बयान को आम जनता का अपमान बताया। पटवारी ने कहा कि भाजपा के नेता कभी 13 रुपये किलो चीनी उपलब्ध कराने की बात करते थे, लेकिन अब महंगाई पर अलग तरह के बयान सामने आ रहे हैं।

पटवारी ने आरोप लगाया कि महंगाई से परेशान जनता की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्ष 2028 में भाजपा नेताओं को उनके अपमान का जवाब देगी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *