मध्य प्रदेश
बालाघाट में ओवरटेक के चक्कर में कार से टकराई यात्री बस, पेड़ से भिड़कर पलटी; 25 यात्री घायल
बालाघाट-बैहर मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार यात्री बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आने की सूचना है। दुर्घटना रूपझर थाना क्षेत्र में लौंगुर और चिखलाझोड़ी गांव के बीच शाम करीब पौने सात बजे हुई।
जानकारी के अनुसार नारायण ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 50 जेडएफ 6483 बालाघाट बस स्टैंड से सालेटेकरी के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।
कार को ओवरटेक करते समय बिगड़ा संतुलन
लौंगुर और चिखलाझोड़ी के बीच बस चालक ने आगे चल रही अर्टिगा कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान बस कार से टकरा गई। टक्कर के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।
पेड़ से टकराने के बाद बस सड़क पर पलट गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद राहगीरों ने रूपझर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें- सीधी में नाबालिग से बर्बरता: चोरी के शक में पिलर से बांधकर पीटा, पैर पकड़कर छोड़ने की लगाता रहा गुहार; Video वायरल
सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट भेजा गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
रूपझर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ओवरटेक के दौरान बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों और बस चालक की कथित लापरवाही की जांच कर रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



