मध्य प्रदेश
भोपाल में वकील से थाने में मारपीट, भड़के अधिवक्ताओं ने घेरा थाना; हंगामे के बाद जहांगीराबाद TI सस्पेंड
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी (TI) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।
मामला मंगलवार रात का है। बैरागढ़ कलां निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रावल, जो करीब 21 वर्षों से वकालत कर रहे हैं, के साथ थाना परिसर में मारपीट का आरोप लगाया गया है। घटना के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता जहांगीराबाद थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैफिक को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात डोल ग्यारस के मौके पर खटलापुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता राकेश रावल और ट्रैफिक एसीपी के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जहांगीराबाद थाने लेकर पहुंचे।
आरोप है कि थाने में TI और अन्य पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही मामला तेजी से फैल गया और बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंच गए।
वकीलों ने थाने में किया प्रदर्शन
अधिवक्ता के साथ मारपीट की सूचना के बाद वकीलों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में अधिवक्ता जहांगीराबाद थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभालने का प्रयास किया।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

