बिहार-झारखंड
जमुई छेड़खानी कांड का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, 120 अकाउंट के खिलाफ होगा एक्शन
जमुई में नाबालिग बच्चों के साथ बदसलूकी की संवेदनशील घटना के बाद इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट और वीडियो का सिलसिला खूब चला।
पुलिस द्वारा पीड़ितों की पहचान छुपाए बिना वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर प्रसारित 120 पोस्ट, रील और वीडियो के लिंक चिह्नित किए गए हैं।
इनमें न्यूज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के साथ-साथ बड़ी संख्या में व्यक्तिगत अकाउंट भी शामिल हैं। कई अकाउंट से एक से अधिक पोस्ट या रील प्रसारित की गई है।
इस सूची में 39 लिंक फेसबुक और इंस्टाग्राम से जुड़े हैं, तो 39 लिंक एक्स पोस्ट की है। सूची में रामाशीष कुमार और पिंकी प्रसाद समेत कुछ अकाउंट से एकाधिक सामग्री प्रसारित होने का उल्लेख है।
राजनीतिक दल और न्यूज पोर्टल के भी नाम
120 लिंक की सूची में कई समाचार और डिजिटल मीडिया पेजों के नाम भी दर्ज हैं। इनमें डायनामाइट न्यूज, डीटीडब्ल्यू 24 न्यूज, द ब्राइट बिहार, ग्लोबल न्यूज इंडिया समेत कई अन्य अकाउंट शामिल हैं।
वहीं एक्स पर राजनीतिक दलों और विभिन्न व्यक्तिगत अकाउंट से किए गए पोस्ट भी सूची में दर्ज हैं। सूची में कुछ यूआरएल और अकाउंट नाम अधूरे अथवा असामान्य रूप में दर्ज हैं। ऐसे लिंक की अलग से तकनीकी जांच और पुष्टि की आवश्यकता होगी।
यहां यह बताना लाजिमी है कि बीते 19 सितंबर की शाम जमुई के मड़वा पहाड़ के समीप नाबालिग छात्रा-छात्र के साथ मनचले युवकों ने बदसलूकी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बदसलूकी का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
इस मामले में साइबर थाना में 120 इंटरनेट मीडिया अकाउंट को चिह्नित कर केस दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस की अब तक की कार्रवाई में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश भी पुलिस कर रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

