बिहार-झारखंड
खगड़िया के सरकारी स्कूल में भरभराकर गिरी सीढ़ी, 7 साल की छात्रा की मौत; 4 घायल
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी पंचायत में बुधवार की सुबह एक सरकारी विद्यालय में बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला, अमनी में विद्यालय भवन की पक्की सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर पड़ी। इस भीषण हादसे के मलबे में दबकर सात वर्षीय एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद विद्यालय परिसर में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। मृतक मासूम छात्रा की पहचान अमनी निवासी मनोज यादव की सात वर्षीय पुत्री रितिका कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ विद्यालय में उमड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया।
चेतना सत्र के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबे बच्चे
जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमरेंद्र कुमार गोंड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हृदयविदारक हादसा सुबह विद्यालय के चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि हालिया बारिश के चलते विद्यालय परिसर में जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी, जिससे सीढ़ी के नीचे की संरचना कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। प्रार्थना के वक्त अचानक सीढ़ी ढहने से वहां मौजूद बच्चे सीधे मलबे की चपेट में आ गए।
घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, जांच के निर्देश
हादसे की सूचना मिलते ही मानसी अंचलाधिकारी (सीओ) लीलावती कुमारी पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों और शिक्षकों के सहयोग से तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे से निकालकर चारों घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
सीओ लीलावती कुमारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उधर, डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि यह बेहद गंभीर और दुखद मामला है। विद्यालय भवन की स्थिति और निर्माण गुणवत्ता समेत पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

