बिहार-झारखंड
गया में अकेली रह रही मूक-बधिर महिला का घर में मिला शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका
गया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मल्लाह टोली रेलवे किनारे स्थित लक्ष्मी स्थान के पास गुरुवार को घर में 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गोंगी देवी पति स्व. कृष्णा साव के रूप में हुई है। मृतक महिला गूंगी और बहरी थी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मौके पर सिटी एसपी अभिनव कुमार व एसडीपीओ अभिनव, थानाध्यक्ष देवराज इंद्र समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
घर का लकड़ी का दरवाजा कमजोर
परिजनों के अनुसार गोंगी देवी घर में अकेली रहती थीं। उनकी कोई संतान नहीं थी । करीब तीन वर्ष पूर्व उनके पति की बीमारी से मौत हो गई थी। परिवार के राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घर का लकड़ी का दरवाजा कमजोर था। आशंका है कि अज्ञात लोग घर में घुसे और घटना को अंजाम देने के बाद सामान लेकर फरार हो गए।

घटनास्थल पर कपड़े बिखरे मिलने के कारण स्थानीय लोगों में दुष्कर्म की भी चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

