मध्य प्रदेश
धार में टोल बैरियर पर थार सवारों का हंगामा, कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा; वारदात CCTV में कैद
धार जिले के बदनावर क्षेत्र में लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित छौकलां टोल प्लाजा पर रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस के अनुसार, थार सवार युवकों ने टोलकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाद में पहुंचे अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य कर्मचारी को भी आरोपितों ने नहीं छोड़ा।
हमले में टोलकर्मी शिजो जान को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रतलाम रेफर किया गया। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। मामले में कानवन थाना पुलिस ने दो नामजद समेत चार आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
VIP लेन में पहुंची थार, गाली-गलौज के बाद मारपीट
पुलिस के मुताबिक मालीपुरा निवासी टोलकर्मी रूपेश टांक ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे बोराली निवासी आदर्श उर्फ आदी खराड़ी और यशवंत कटारिया कुछ अन्य साथियों के साथ थार से टोल प्लाजा की छठी नंबर की VIP लेन में पहुंचे।
आरोप है कि यहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और रूपेश के साथ मारपीट करने लगे। कुछ देर बाद दो अन्य साथी दूसरी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। इसके बाद मारपीट और बढ़ गई।
लाठी-डंडों से हमला, कर्मचारी गंभीर घायल
शिकायत के अनुसार आरोपितों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट के दौरान लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया। इसी हमले में कर्मचारी शिजो जान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया है।
घटना के दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसकी फुटेज पुलिस ने जांच में शामिल की है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में कचरा वाहन ने 10 साल की बच्ची को रौंदा, पैर पर चढ़ा पहिया; CCTV आया सामने
आरोपितों की तलाश
कानवन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आदर्श उर्फ आदी खराड़ी और यशवंत कटारिया समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। मामले में मारपीट की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

