मध्य प्रदेश
जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, 11 दिन ICU में रहा; मजिस्ट्रियल जांच शुरू
मंदसौर जिले के मनासा खुर्द निवासी 16 वर्षीय ऋतुराज लोहार की जयपुर के अस्पताल में 11 दिन आईसीयू में उपचार के बाद मौत हो गई। स्वजन ने जयपुर के मुहाना थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। मौत के बाद स्वजन ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इसके बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हुए।
मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ बंसल ने स्वजन के बयान दर्ज किए। इसके बाद स्वजन की सहमति से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पांच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
मृतक की मां हेमाबाई ने बताया कि उनके पति प्रकाश लोहार दुबई में वेल्डिंग का काम करते हैं। 17 सितंबर को वह जयपुर पहुंचे और होटल रियांश में ठहरे थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन 18 सितंबर को एक व्यक्ति ने उनके 16 वर्षीय बेटे ऋतुराज को फोन कर जयपुर बुलाया। जयपुर पहुंचने के कुछ समय बाद ऋतुराज ने फोन कर बताया कि उसे और पिता को चार-पांच लोगों ने पकड़ रखा है।
22 सितंबर को प्रकाश के दोस्त ललित ने स्वजन को फोन कर बताया कि ऋतुराज गंभीर हालत में जयपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती है। स्वजन जयपुर पहुंचे तो ऋतुराज आईसीयू में बेहोश था। स्वजन का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे होश नहीं आया।
11 दिन उपचार के बाद पांच अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। स्वजन के अनुसार जयपुर के कुछ लोगों ने प्रकाश लोहार को दुबई से सस्ता सोना लाने के लिए चार लाख रुपये दिए थे। राशि प्रकाश के खाते में नहीं पहुंचने के कारण वह सोना नहीं ला पाया। बाद में जयपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया।
स्वजन का दावा है कि प्रकाश के पास दो लाख रुपये थे और उसने बेटे ऋतुराज को बुलाया था। इसके बाद ऋतुराज को पुलिस की हिरासत में रखकर मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें- इंदौर में कचरा वाहन ने 10 साल की बच्ची को रौंदा, पैर पर चढ़ा पहिया; CCTV आया सामने
वहीं मुहाना थाना प्रभारी मुकेश खराड़िया ने बताया कि प्रकाश लोहार के खिलाफ दुबई से सस्ता सोना लाने के नाम पर करीब 22 लाख रुपये लेने की शिकायत मिली थी। पुलिस इसी मामले में कार्रवाई कर रही थी। उनके अनुसार नाबालिग को उसके स्वजन ही थाने लेकर आए थे और थाने आने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं की। मामले की जांच चल रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

