Connect with us

बिहार-झारखंड

भाजपा जॉइन करेंगे खेसारी लाल यादव? नितिन नवीन से मुलाकात के बाद लगे कयास तो आया जवाब

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन के जन्मदिन के अवसर पर देश और राज्य के दिग्गज राजनेताओं सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई संदेश भेजे। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के ऊर्जावान नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

इन सबके बीच, शनिवार देर शाम भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव भी नितिन नवीन को बधाई देने उनके पटना स्थित आवास पहुंचे।

इस मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारों में खेसारी लाल यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं, जिस पर खुद अभिनेता ने विराम लगा दिया है।

‘मैं आरजेडी के साथ था, हूं और रहूंगा’

नितिन नवीन से मुलाकात कर जब खेसारी लाल यादव बाहर निकले, तो मीडिया कर्मियों ने उनसे भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछा। इस पर मुस्कुराते हुए भोजपुरी स्टार ने सभी कयासों को खारिज कर दिया और कहा कि मैं किसी भी अन्य पार्टी में न तो जा रहा हूं और न ही भविष्य में ऐसा कोई इरादा है।

मैं एक कलाकार हूं और मुझे बस कलाकार ही रहने दिया जाए। राजनीतिक झुकाव की बात करें तो मैं पहले भी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ था, आज भी हूं और आगे भी आरजेडी के साथ ही रहूंगा।

मुलाकात के सियासी मायने

हालांकि खेसारी लाल यादव ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए साफ किया कि वह राजद के प्रति वफादार हैं, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर उनकी मौजूदगी ने राजनीतिक जानकारों का ध्यान जरूर खींचा है। मुलाकात के दौरान खेसारी लाल यादव ने नितिन नवीन की जमकर तारीफ की।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *