उत्तर प्रदेश
प्रतीक यादव की तेरहवीं में एक साथ दिखा यादव परिवार, आंसू पोछती अपर्णा का ये वीडियो रूला देगा
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक की तेरहवीं 25 मई को संपन्न हो गई है. प्रतीक के तेरहवीं भोज का वीडियो उनकी पत्नी अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वीडियो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल और शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के सभी सदस्यों ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव भी शामिल हुए थे.
एक साथ दिखा पूरा यादव परिवार
अपर्णा यादव के शेयर किए गए वीडियो में पूरा यादव परिवार इमोशनल नजर आ रहा है. सबसे पहले परिवार के लोगों ने प्रतीक यादव को यादकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. फिर प्रतीक यादव की तस्वीर के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया. इस दौरान अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ यज्ञ में शामिल हुए. वहीं चाचा शिवपाल सिंह यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आगे बढ़कर तेरहवीं के विधि-विधान को पूरा कराया. इस दौरान अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पीड़ित परिवार और बच्चों के पास बैठकर उन्हें संबल देते नजर आए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
इस तेरहवीं कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विशेष रूप से शामिल हुए. उन्होंने अपर्णा यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पहुंच कर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने प्रतीक यादव की तस्वीर पर फूल चढ़ाए. इसके बाद अपर्णा यादव को सांत्वना देते दिखाई दिए.
संपन्न हुआ ब्रह्मभोज और शय्या दान
वीडियो के अगले हिस्से में तेरहवीं की रस्मों जैसे कि शय्या दान और ब्राह्मण भोज को दिखाया गया है. यादव परिवार के सदस्यों ने मौजूद पुरोहितों और ब्राह्मणों को ससम्मान भोजन कराया और दान-पुण्य की रस्में पूरी कीं. इस दौरान अपर्णा यादव और उनकी बेटी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और बेहद भावुक नजर आईं. परिवार के अन्य लोग लगातार उन्हें संभालते दिखे. प्रतीक यादव के इस श्रद्धांजलि समारोह में यादव परिवार के अलावा क्षेत्र के तमाम वीआईपी, स्थानीय लोग और समर्थकों का हुजूम उमड़ा जिन्होंने इमोशनल होकर प्रतीक यादव को अपनी अंतिम विदाई दी.

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



