उत्तर प्रदेश
गाजीपुर में होटल मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या, बिंदु होटल के सामने गोलियों से भूना, सामने आई ये वजह
गाजीपुर में देर रात एक होटल व्यवसायी आलोक राय के बेटे विनीत राय उर्फ हनी राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद स्थित बिंदु होटल के सामने हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस के अनुसार यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है. घटना के बाद मौके पर डीआईजी वैभव कृष्ण भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

होटल के सामने हुई फायरिंग
जानकारी के अनुसार बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय होटल का संचालन देखते थे. देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाश होटल पहुंचे और स्टाफ से बीयर की मांग करने लगे. इसी दौरान जैसे ही विनीत राय होटल से बाहर आए, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए.
पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला करीब ढाई साल पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है. वर्ष 2024 में होटल में तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसमें शंकर पाण्डेय और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मृतक के परिजनों ने भी शंकर पाण्डेय समेत चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है. पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है.
आरोपियों की तलाश तेज हुई
एसपी गाजीपुर डॉ. इरज राजा ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं. पुलिस की टीमें बिहार समेत आसपास के जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.
इलाके में तनाव और पुलिस की सख्ती
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया है. स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वहीं पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं.

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



