उत्तर प्रदेश
ओपी राजभर, संजय निषाद ने दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से की मुलाकात… सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर जल्द आ सकता है फैसला!
UP 2027 Election: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसी महीने अपने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू कर सकती है. पार्टी संगठन और गठबंधन, दोनों स्तरों पर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जो राज्य की चुनावी तस्वीर को प्रभावित कर सकते हैं.
दिल्ली में सहयोगी दलों के नेताओं से हुई मुलाकात
केंद्रीय विस्तार और संगठनात्मक बदलाव का इंतजार
बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व फिलहाल केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक टीम के गठन का इंतजार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत तेज हो सकती है. पार्टी का प्रयास है कि चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को पूरी तरह मजबूत कर लिया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर चुनावी अभियान को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके.
यूपी बीजेपी की नई टीम का हो सकता है ऐलान
सूत्रों के अनुसार, इसी सप्ताह उत्तर प्रदेश भाजपा की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा की जा सकती है. नई टीम में करीब 50 प्रतिशत नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा पार्टी छह नए क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों का भी एलान कर सकती है. इसे संगठन में नई ऊर्जा और संतुलन स्थापित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
साझा चुनावी रोडमैप तैयार करने पर फोकस
भाजपा की कोशिश सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक साझा चुनावी रोडमैप तैयार करने की है. पार्टी गठबंधन को मजबूत बनाए रखते हुए चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और गठबंधन दोनों स्तरों पर हो रही यह कवायद भाजपा के लिए अहम साबित हो सकती है. फिलहाल सभी की नजरें पार्टी के आगामी फैसलों, नई टीम की घोषणा और सीट बंटवारे को लेकर होने वाली औपचारिक बैठकों पर टिकी हुई हैं.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

