देश
‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच उद्धव ने पार्टी के लोकसभा सांसदों की बैठक की सभी 9 सांसदों की उपस्थिति दर्ज
शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने गुट के लोकसभा सांसदों की एक बैठक की, जिसमें सभी नौ सांसदों ने वर्चुअल या व्यक्तिगत रूप से भाग लिया।
बैठक के बाद पार्टी के एकमात्र राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि सभी सांसद पार्टी के साथ मजबूती से हैं।
उन्होंने कहा कि चार सांसदों ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया, जबकि चार अन्य ने डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और एक सांसद ने ठाकरे से फोन पर बात की।
यह बैठक दोपहर में ठाकरे के बांद्रा पूर्व इलाके में स्थित आवास ‘मातोश्री’ में हुई।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में महत्वपूर्ण हो गया है जब इन चर्चाओं में कहा जा रहा है कि कुछ सांसद ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।
राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मुंबई के तीन सांसदों अनिल देसाई, अरविंद सावंत और संजय पाटिल के साथ नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि चार अन्य सांसदों- ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव), भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी), नागेश बापूराव पाटिल आष्टिकर (हिंगोली) और संजय देशमुख (यवतमाल-वाशिम) ने बैठक में डिजिटल माध्यम से भाग लिया।
राउत ने कहा कि पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे भी बैठक में मौजूद थे।
उन्होंने कहा, ‘सभी सांसद मजबूती से एकजुट हैं और शिवसेना (यूबीटी) के साथ वफादारी से खड़े हैं। अब कम से कम हमें उम्मीद है कि अफवाहों की चक्की बंद हो जाएगी।
बैठक में शामिल एक सांसद ने कहा कि निंबालकर ने ऑनलाइन बैठक में भाग लिया क्योंकि उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वाकचौरे हैदराबाद में अपनी पत्नी की देखभाल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी की बैठकों में शामिल नहीं होने वाले जाधव भी व्यस्त थे।
उन्होंने कहा कि देशमुख ने भी इसी तरह का कारण बताया और बैठक में वर्चुअल रूप से भाग लिया, जैसा कि विधान परिषद चुनाव लड़ने वाले अपने बेटे के लिए प्रचार में व्यस्त आष्टिकर पाटिल ने भी किया।
सांसद ने कहा कि पार्टी प्रमुख ठाकरे ने सांसदों से कहा कि वे महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित कृषि ऋण माफी के धन के वितरण पर नजर रखें और जहां भी संभव हो पार्टी विधायकों के साथ समन्वय करें।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



