मध्य प्रदेश
रतलाम में रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच से धुआं निकलने से मचा हड़कंप, यात्रियों को उतारकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा
इंदौर से जोधपुर जा रही 12465 रणथंभौर एक्सप्रेस गुरुवार सुबह एक संभावित बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आलोट स्टेशन से पहले लूनी रिछा के समीप ट्रेन के जनरल कोच के पहिए के पास से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद रेलवे कर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतार लिया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
रेलकर्मियों ने पाया आग पर काबू
रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से पहिए के पास लगी आग पर काबू पा लिया। एहतियात के तौर पर यात्रियों को ट्रैक से दूर दूसरी ओर खड़ा किया गया, जबकि तकनीकी टीम ने कोच और पहियों की जांच की।
रेल यातायात प्रभावित
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



