Connect with us

देश

‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

माननीय नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में सरकार गठन के बाद से ही ‘न्याय के साथ विकास’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान और हर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया गया है। सरकार ने पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हुए प्रत्येक नागरिक के मान-सम्मान और अधिकारों का विशेष ध्यान रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ और आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें, इसे लेकर सरकार ने गंभीरता से कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसी दिशा में वर्ष 2025 से 2030 की अवधि के लिए बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से सात निश्चय–3 कार्यक्रमों को लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवां निश्चय ‘सबका सम्मान – जीवन आसान (Ease of Living)’ है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

🏥 वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिक कोशिश यह है कि राज्य के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा सकें। इसके अंतर्गत प्रमुख सुविधाएं होंगी—

  1. नर्सिंग सहायता की सुविधा

  2. घर पर ही पैथोलॉजी जांच

  3. ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी जांच

  4. फिजियोथेरेपी की सुविधा

  5. आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता

इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं को वरिष्ठ नागरिकों तक घर-घर पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को तेज़ी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और अधिक आसान बनाने के लिए अन्य संभावित सुविधाओं की पहचान करना आवश्यक है। इस संबंध में नागरिकों से भी सुझाव आमंत्रित किए गए हैं, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।


📌 अधिक खबरों और अपडेट्स के लिए देखें:
👉 www.jantavoicetimes.com

YashoRaj IT Solutions
Advertisement

Instagram

Facebook

yashoraj infosys, Best Web design company in patna 8

YashoRaj IT Solutions

Trending