देश
पुलिस को बड़ी सफलता, हैरोइन व ड्रग मनी के साथ 5 नशा तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर (जशन): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हैरोइन और ड्रग मनी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सी डिविजन की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुज्जरपुरा निवासी अजय कुमार उर्फ बिल्ली और चेतू को काबू किया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 6 ग्राम हैरोइन और 630 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
वहीं, थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने कोट मीत सिंह, तरनतारन रोड निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ काका को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.10 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तरह थाना छेहर्टा की पुलिस ने खन्नूपुर काले छेहर्टा निवासी दक्ष को काबू कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की।
इसके अलावा थाना बी डिविजन की पुलिस ने लाहौरी गेट निवासी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 6 ग्राम हैरोइन और 200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट Janta Voice Times पर विज़िट करें।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



