राज्य
Kal Ka Mausam 26 May: बिहार में कल 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के मौसम में अगले कुछ दिनों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर दक्षिण बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी-हवाई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है।
इसके साथ ही, दक्षिण बिहार से लेकर उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणी (Trough) भी फैली हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की पूरी संभावना है।
26-27 मई-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
गया, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।
इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कल यानी 26 मई को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
26 से 29 मई के दौरान बिहार में मौसम और अधिक खराब हो सकता है। इस अवधि में राज्य में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ-साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो झोंकों के रूप में 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।
वहीं, 30 और 31 मई को बारिश में थोड़ी कमी आएगी और छिटपुट स्थानों पर ही हल्की वर्षा की संभावना रहेगी।
गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 28 मई से 31 मई के बीच तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

