राज्य
MP Rajya Sabha Election: महेश केवट ने भरा नामांकन, CM मोहन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत अनेक नेता रहे मौजूद
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को मैदान में उतारकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। सोमवार को महेश केवट ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा सदस्यता के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी और सरकार के कई प्रमुख चेहरे उनके साथ मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने से पहले महेश केवट भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

‘सामान्य कार्यकर्ता को मिला सम्मान’
नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए महेश केवट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता और वंचित वर्ग से आने वाले व्यक्ति को राज्यसभा में जाने का अवसर देकर सामाजिक समरसता और समान अवसर के अपने विचार को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जब वनवास गए थे, तब उन्होंने समाज के वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को गले लगाकर उन्हें सम्मान दिया था। उसी तरह भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान पहुंचाने की विचारधारा पर काम करती है।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। हाल ही में उन्हें मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और अब पार्टी ने उन पर एक और बड़ी जिम्मेदारी का भरोसा जताया है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
नामांकन में जुटे भाजपा के दिग्गज
महेश केवट के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, अरविंद भदौरिया और प्रहलाद पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और अन्य पदाधिकारियों ने भी उनकी उम्मीदवारी का स्वागत किया।
सामाजिक संदेश के साथ राजनीतिक रणनीति
राज्यसभा चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट की एंट्री को भाजपा की सामाजिक और राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने पिछड़ा वर्ग से आने वाले चेहरे को आगे कर सामाजिक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही यह संकेत भी दिया है कि संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं को शीर्ष स्तर तक पहुंचने का अवसर दिया जा सकता है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



