उत्तर प्रदेश
UP Election 2027: ‘200 के पार सपा, 240-280 सीटें जीतेगा इंडिया अलायंस’… डॉ. लक्ष्मण यादव की बड़ी भविष्यवाणी
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है. हमारे सहयोगी ‘न्यूज तक’ के विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए राजनीतिक विश्लेषक और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. लक्ष्मण यादव ने चुनाव नतीजों को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव में धांधली न हो तो आज के माहौल के हिसाब से इंडिया अलायंस 400 में से 240 से 280 के बीच सीटें जीत सकता है. लक्ष्मण ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस कुल आंकड़े में अकेले समाजवादी पार्टी 200 के ऊपर सीटें हासिल कर सकती है.
बीजेपी का ग्राफ नीचे लुढ़क रहा: लक्ष्मण यादव
लक्ष्मण यादव का मानना है कि बीजेपी के पास अभी भले ही भारी बढ़त हो, लेकिन अब उसका ग्राफ नीचे की ओर लुढ़क रहा है. 10 साल की एंटी-इन्कंबेंसी, रोजगार, खाद और नौकरियों में धांधली जैसे मुद्दों से जनता नाराज है. लक्ष्मण यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार काम पर चुनाव न लड़कर नफरत के एजेंडे और धर्म की पिच पर चुनाव लड़ने की कोशिश कर रही है.
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोले लक्ष्मण यादव?
कांग्रेस नेता इमरान मसूद के इस बयान पर कि सपा को मिली 37 सीटें कांग्रेस के दलित वोट ट्रांसफर होने से आईं और गठबंधन में 200 सीटों की मांग की बात पर लक्ष्मण यादव ने कहा:
मायावती और बीएसपी की अंदरूनी कलह पर राय
समर्थकों में भारी निराशा: “बीएसपी कभी एक मिशनरी और फाइटर पार्टी हुआ करती थी, जिसने दलितों को राजनीतिक रूप से सशक्त किया. लेकिन आज जिस तरह एक उभरते चेहरे (आकाश आनंद) का राजनीतिक करियर प्रभावित किया जा रहा है, उससे पार्टी के कोर समर्थक बेहद निराश हैं.”
इंडिया गठबंधन की तरफ शिफ्ट होगा वोटर: “दलितों और शोषित वर्ग के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के बावजूद बीएसपी का ढुलमुल रवैया (अखिलेश यादव पर ज्यादा हमलावर होना) उसके वोटरों को नाराज कर रहा है.”
सपा का वैचारिक बदलाव: “2024 के चुनाव में भी अनुसूचित जाति के बड़े हिस्से ने संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन को वोट दिया था. अखिलेश यादव अब बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के विचारों को पूरी तरह अपना चुके हैं (पार्टी दफ्तरों में आंबेडकर की फोटो, बाबा साहब वाहिनी का गठन आदि). 2027 में निराश बीएसपी वोटर का बड़ा हिस्सा इंडिया गठबंधन की तरफ शिफ्ट होगा.”
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



