Connect with us

राज्य

UP Weather Today: यूपी में आज भी होगी जमकर बारिश! मौसम विभाग ने बताए अलर्ट वाले जिलों के नाम, जानें अपने शहर का हाल

उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं. उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आज प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज 7 सितंबर के लिए पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. तो वहीं, पश्चिमी यूपी में बारिश गति आज थम जाएगी. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है.  किसानों को भी अपनी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सलाह दी गई है.

 

पूर्वी यूपी में भारी बारिश अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 7 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही इस संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को निचले इलाकों में जलभराव और खराब रास्तों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

 

इन जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की विशेष संभावना जताई है. उनमें सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं. इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

पश्चिमी यूपी में मिलेगी बड़ी राहत

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. यहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *