उत्तर प्रदेश
UP Weather Today: यूपी में आज 50+ जिलों में छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किए बारिश वाले जिलों के नाम
.UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आज14 सितंबर को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार आज आसमान से हल्की बारिश की फुहारें लोगों को राहत देंगी, तो वहीं दिन के समय तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा. IMD के मुताबिक, आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में आज के लिए कोई भी अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का हाल बिल्कुल ऐसा ही रहने वाला है और वहां भी छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है. इन दोनों ही क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने कोई भी अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है. आज राज्य में मौसम सुहावना और सामान्य बना रहने वाला है.
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी और रुहेलखंड क्षेत्र के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सम्भल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है.
अगले दो दिनों में बढ़ेगी गर्मी
बारिश के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इन तीन दिनों के बीतने के बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी का हाल
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी और रुहेलखंड क्षेत्र के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, सम्भल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है. पढ़ें…
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



