राज्य
इंदौर में MY अस्पताल के फार्मासिस्ट के ठिकानों पर छापा, आय से 108% ज्यादा संपत्ति का खुलासा; थाईलैंड यात्रा भी जांच में
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एमवाय अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया है। जांच एजेंसी सरकारी दवाओं के स्टाक में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। इसी दौरान करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज हाथ लगे और एक साथ पांच स्थानों पर छापे मारे। प्रारंभिक जांच में आरोपित की वैध आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति सामने आई है।
वैध आय 1.11 करोड़, संपत्तियां 2.13 करोड़ की मिलीं
ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर यादव के अनुसार राकेश गोरखे के खिलाफ सरकारी दवाओं के स्टाक में हेराफेरी व भ्रष्टाचार कर अवैध संपत्ति जुटाने की शिकायत मिली थी। निरीक्षक कैलाश पाटीदार की जांच में सामने आया कि वर्ष 2007 में नियुक्त हुए गोरखे की वैध आय 1.11 करोड़ रुपये रही, जबकि उनके द्वारा खरीदी गई संपत्तियों का मूल्य 2.13 करोड़ रुपये पाया गया।
पत्नी भी सरकारी कर्मचारी, संयुक्त संपत्ति की जांच
राकेश गोरखे की पत्नी कीर्ति गोरखे शासकीय दंत चिकित्सालय में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत हैं। EOW अब दोनों की आय और संपत्तियों का मिलान कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अर्जित संपत्तियों के लिए धन का स्रोत क्या था और क्या इसमें सरकारी सेवा से जुड़े भ्रष्टाचार की रकम का इस्तेमाल हुआ।
दो मंजिला मकान सहित जगह-जगह प्लाट
- – ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित छह अचल संपत्ति की जानकारी मिली। इनमें स्कीम-140 स्थित वृंदावन गार्डन का दो मंजिला मकान मिला है। इसकी 54 लाख 89 हजार रुपये कीमत आंकी गई है।
- – बड़िया कीमा स्थित सद्गुरु नंदी विहार कालोनी में 1571 वर्गफीट का प्लाट मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है।
- – साकार एनआरआइ सिटी में आठ हजार वर्गफीट का प्लाट है। इसकी करीब 80 हजार रुपये कीमत है।
- -साहिल इंद्रांचल होम्स में 1302 वर्गफीट का प्लाट मिला है। इसकी 27 लाख 62 हजार रुपये कीमत है।
- – ओमेक्स डेवलपर्स को छह लाख 70 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।
- – एसपी के अनुसार आरोपित ने संपत्ति की सूचना विभाग को नहीं दी है।
पासपोर्ट में मिली थाईलैंड की यात्रा
पुलिस को छापे के दौरान गोरखे के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये कैश और पासपोर्ट भी मिला है। उसने अक्टूबर 2023 में थाईलैंड की यात्रा की है। इसकी विभाग को उसने न सूचना दी थी और न ही अनुमित ली थी। पुलिस ने रजिस्ट्री, अनुबंध, भुगतान के दस्तावेज और अन्य जरुरी पेपर जब्त कर उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

