Connect with us

लाइफ स्टाइल

इस दिवाली मेहमानों को परोसें कुछ खास! मिठाइयों के साथ बनाएं ये चटपटी ‘समोसा चाट’, हर कोई पूछेगा रेसिपी

दीवाली पर घर में मेहमानों का स्वागत कुछ ऐसा हो, जिसका स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ जाए। इस बार आप भी मिठाइयों के साथ चटपटी समोसा चाट बनाकर त्योहार की रौनक बढ़ाएं।

क्रिस्पी समोसे, मसालेदार आलू, हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी, दही, अनार के दाने और सेव का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है। इसका खट्टा, मीठा, तीखा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। आइए जानें इसकी रेसिपी।

समोसा चाट रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 50 mins

तैयारी का समय : 30 mins

पकाने का समय :20 mins

कोर्स : Snacks

कैलोरी :

सर्विंग : 2 लोगों के लिए

व्यंजन : Indian

समोसा चाट बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा- 1 कप
  • घी या तेल- 3 बड़े चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • उबले आलू- 3 मध्यम आकार के
  • उबले हरे मटर- आधा कप
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • हल्दी- एक चौथाई छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- समोसे तलने के लिए
  • फेंटा हुआ दही- 1 कप
  • बारीक कटा प्याज- आधा कप
  • बारीक कटा टमाटर- आधा कप
  • हरी चटनी- 4 बड़े चम्मच
  • लाल चटनी- 3 बड़े चम्मच
  • मीठी इमली की चटनी- 4 बड़े चम्मच
  • अनार के दाने- आधा कप
  • सेव- आधा कप
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- सजाने के लिए

समोसा चाट बनाने की विधि:

1

सबसे पहले मैदा में नमक, अजवाइन और घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

2

थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट ढककर रखें।

3

अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसमें मटर, मसले हुए आलू, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक मिलाकर 3-4 मिनट पकाएं। मिश्रण ठंडा होने दें।

4

आटे की लोई बेलकर दो हिस्सों में काटें और कोन का आकार दें। इसमें आलू-मटर की स्टफिंग और किनारों को पानी से चिपकाकर बंद कर दें।

5

समोसों को मीडियम फ्से स्लो फ्लेम पर पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

6

लाल चटनी के लिए 6-8 सूखी लाल मिर्च को गर्म पानी में भिगो दें। इन्हें 4 लहसुन की कलियों, थोड़ा नमक, 1 छोटा चम्मच नींबू के रस और जरूरत के अनुसार पानी के साथ पीस लें।

7

हरी चटनी के लिए आधा कप हरा धनिया, आधा कप पुदीना, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, थोड़ा नमक और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें।

8

मीठी इमली की चटनी के लिए आधा कप इमली के गूदे में 3-4 बड़े चम्मच गुड़, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, थोड़ा सोंठ पाउडर और नमक मिलाएं। इसे थोड़े पानी के साथ 5-7 मिनट पकाएं। ठंडा होने पर चटनी गाढ़ी और स्वादिष्ट हो जाएगी।

9

अब एक प्लेट में दो समोसे रखकर हल्का तोड़ दें। इनके ऊपर गर्म मसालेदार आलू-मटर की थोड़ी स्टफिंग और उबले छोले डालें।

10

अब फेंटा हुआ दही डालें। इसके बाद हरी चटनी, लाल चटनी और मीठी इमली की चटनी डालें।

11

ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज, चाट मसाला और भुना धनिया -जीरा पाउडर छिड़कें। आखिर में अनार के दाने, सेव और हरा धनिया डालकर सजाएं। आपकी चटपटी समोसा चाट तैयार है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *