Connect with us

मध्य प्रदेश

करवाचौथ का व्रत नहीं रखा तो थाने पहुंचा पति, बोला- मारना चाहती है पत्नी

करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की परंपरा है, लेकिन मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के बदरवास थाने में एक ऐसा मामला आया, जहां पत्नी के व्रत न रखने को बेवफाई से जोड़ते हुए पति थाने पहुंच गया।

युवक ने थाने में शिकायत देकर एफआईआर की मांग करते हुए कहा कि मेरी पत्नी मेरी उम्र नहीं बढ़ाना चाहती, मुझे मारना चाहती है, इसलिए करवाचौथ का व्रत नहीं रखा है।

युवक ने पत्नी से कहा कि तू चांद देख ले, जिससे मेरी उम्र बढ़ जाए, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, क्योंकि वह मुझे मारना चाह रही है। उसका कहना है कि वह अब पत्नी से विवाह-विच्छेद करेगा।

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि थाने में युवक ने नशे की हालत में शिकायत दर्ज कराई। उसके प्रार्थनापत्र के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी की काउंसलिंग करवाएंगे।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *